..................... Monalisa Sister ishika bhonsale video monalisa viral video mahakumbh viral girl Monalisa - Hindi Filmibeat

Monalisa के बाद अब आई उनकी बहन Ishika की बारी, लोगों ने कहा- 'ये तो उससे भी सुंदर है'

Monalisa

Monalisa Sister Video: प्रयागराज के महाकुंभ मेले में माला-रुद्राक्ष बेचने आई मोनालिसा (Monalisa) की किस्मत चमक गई है। उनकी खूबसूरती को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं और अब तो उन्हें फिल्म भी ऑफर कर दी गई है।

मोनालिसा की खूबसूरती

मोनालिसा की आंखों की खूबसूरती को देखकर लोग उनके इतने दीवाने हो गए थे कि उनका माला बेचना तक मुश्किल हो गया था। उनकी सिक्योरिटी की परवाह करते हुए मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस इंदौर भेज दिया था ताकि उनके साथ किसी तरह की समस्या ना हो। लेकिन जब तक वो इंदौर पहुंचीं तब तक वो फेमस हो चुकी थीं और उनकी किस्मत का नया सफर शुरू हो गया था।

मोनालिसा की एक्टिंग की ट्रेनिंग

मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने हाल ही में एक फिल्म ऑफर की है और इस फिल्म का नाम है 'डायरी ऑफ मणिपुर'। इस फिल्म में मोनालिसा लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली हैं, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की ट्रेनिंग चल रही है।

मोनालिसा की बहन भी हुई वायरल

मोनालिसा के बाद उनकी बहन इशिका भोसले भी वायरल हो रही हैं और लोग उनके हुस्न की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। मोनालिसा की बहन की आंखें भी उनकी तरह ही खूबसूरत हैं और लोग उन्हें देखकर हैरान हो रहे हैं कि दोनों बहनें कितनी ज्यादा खूबसूरत हैं।

केरल गई थीं मोनालिसा

आपको बता दें, हाल ही में मोनालिसा केरल गई थीं और वहां एक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट के दौरान उनकी कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं और इन फोटोज वीडियोज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस इवेंट में वो पिंक कलर के लहंगे में नजर आई थीं और वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X