तब्बू के साथ रोमांस करते नजर आए ईशान खट्टर- 'ए सूटेबल बॉय' के फर्स्ट लुक ने सबको चौंकाया
इस समय वेब सीरीज का समय चल रहा है और एक के बाद एक धमाकेदार सीरीज सामने आ रही हैं। लेकिन इस समय मीरा नायर की सीरीज़ 'ए सूटेबल ब्वॉय' का पहला लुक जारी हो गया है जो कि आपको इसकी स्टार कास्ट के कारण चौंका सकता है। इस फर्स्ट लुक में आप देखेंगें कि ईशान खट्टर और तब्बू इस पोस्टर में नजर आ रहे है जिसको खुद ईशान खट्टर ने शेयर किया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसमें ईशान अपने से उम्र में कई साल बड़ी तब्बू से रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर में तब्बू काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं और वो एक झूले पर बैठी हुई हैं। जैसे ही इस तस्वीर को इंटरनेट पर साझा किया गया ये वायरल हो रही है।
खुशखबरी! सलमान खान की किक 2 को लेकर आई बड़ी खबर- इस दिन रिलीज होगी फिल्म?


Click it and Unblock the Notifications











