खुशखबरी! सलमान खान की किक 2 को लेकर आई बड़ी खबर- इस दिन रिलीज होगी फिल्म?
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस को काफी बेसब्री से रहता है और इस समय सलमान खान दबंग 3 के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके बाद ईद 2020 में वो राधे के साथ दमदार एंट्री मारते नजर आएंगे। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जो कि सलमान खान के फैंस को और भी खुश कर देगी। दरअसल काफी लंबे इंतजार के बाद किक 2 को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।
हम बात कर रहे हैं फिल्म की रिलीज डेट और इसकी स्क्रिप्ट के बारे में। आज तक की एक रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है और जल्द ही इस पर काम भी शुरु कर दिया जाएगा।

साथ ही ये खबर भी है कि फिल्म को ईद 2021 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अब ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान और ईद का काफी पुराना कनेक्शन है और हर साल वो किसी नए धमाके के साथ ईद में आते हैं।
सलमान खान ने हाल ही में दबंग 3 का एक गाना मुन्ना बदनाम लॉंन्च किया है जिसको काफी दमदार रिसपॉन्स मिल रहा है। दबंग 3 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। किक 2 की बात करें तो इसकी स्टारकास्ट के बारे में अभी तक कुछ खबर नही आई है।


Click it and Unblock the Notifications











