इसाबेल कैफ और पुलकित सम्राट 'सुस्वागतम खुशामदीद' से करेंगे बड़ा धमाका, सामने आया फर्स्ट लुक!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ काफी समय से चर्चा में चल रही हैं और इस समय उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि इसाबेल कैफ अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद का हिस्सा बनने जा रहा है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी लेकिन टाइटल का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। इस फिल्म को धीरज कुमार निर्देशित कर रहे हैं।
आज इसाबेल कैफ का फर्स्ट लुक इस फिल्म से सामने आया है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में इसाबेल कैफ और पुलकित सम्राट साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की बात करें तो इसाबेल कैफ काफी खूबसूरत लंहगा पहने नजर आ रही हैं और इस फिल्म में वो एक आगरा की लड़का रोल कर रहीं हैं। इसाबेल का नाम फिल्म में नूर होगा और पुलकित सम्राट एक दिल्ली के लड़के किरदार में हैं जिसका नाम अमन होने वाला है।
कंगना रनौत को मुंबई पुलिस का समन, जावेद अख्तर मानहानि मामले में किया तलब!


Click it and Unblock the Notifications











