अजय, अक्षय हुए पुराने..ये हैं एक्शन के नए 'टाइगर'
हीरोपंती सबको आती नहीं और इनकी जाती नहीं। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के नए एक्शन स्टार कहे जा रहे हैं। टाईगर अपने ज़माने के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। जहां जैकी ने एक्शन काफी कम किया है वहीं टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म से अपनी एक्शन इमेज बनाई है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ को फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट दिया गया है। वह मार्शल आर्ट के दीवानें हैं और इसीलिए उन्होंने एक्शन और स्टंट पर विशेष ध्यान दिया है।
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में टाइगर ने बताया था कि फिटनेस तो बचपन से ही उनकी ज़िंदगी का हिस्सा रही है। उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली हैं और एथलीट भी हैं। इसके अलावा टाईगर जिम्नास्टिक भी करते हैं। इन सबको मिला कर ही मेरी वो टाईगर हैं।
टाईगर स्टारदस्त के कवर हूीरो हैं जिसका कैप्शन है 'मैं सुपरस्टार बनना चाहता हूं'।
उन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू मिल चुका है । टाईगर श्रॉफ के लिए फिटनेस ही जिंदगी है। जब से फिल्मों में करियर तलाशना शुरू किया है, तब से उन की उपल्ब्धियों में डांस भी जुड़ गया है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या टाईगर की ख्वाहिश पूरी होगी! अपनी राय दीजिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications












