हीरोपंती नहीं अब देखिए टाइगर श्रॉफ का 'रांझा' रोमांस
टाइगर श्रॉफ को भले ही मीडिया अटेंशन इतना न मिलता हो पर फिर भी उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। फिलहाल टाइगर श्रॉफ साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म हीर रांझा के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। साजिद की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स इंडस्ट्री के बड़े हाउस में गिनी जाती है और कुछ दिन पहले ही यह कंपनी साठ साल की हो गई। साजिद ने इस मौके पर आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जिसमें शाहिद कपूर के साथ मगधीरा का रीमेक शामिल है।
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा के डायरेक्शन में एकता कपूर की अगली फिल्म सुपरहीरो में भी फाइनल किए गए हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ सायरा बानू की भतीजी साएशा के साथ रोमांस करते दिखेंगे और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
sajid nadiadwala kick heropanti tiger shroff टाइगर श्रॉफ हीरोपंती साजिद नाडियाडवाला किक हीर रांझा heer ranjha


Click it and Unblock the Notifications
