OUCH.. इस एक्ट्रेस के पास फिल्मों की कमी.. तैयार है नया करियर PLAN!
शादी हो गई.. हनीमून हो गया.. अब फाइनली बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी लाइफ में वापस सेटल हो चुके हैं। कभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं बिपाशा बसु के पास अब फिल्मों की काफी कमी है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा के पास ऑफर तो आती है, लेकिन उनमें से कोई चैलेंजिंग नहीं है।

बिपाशा बसु का करियर कुछ खास नहीं चल रहा। वहीं, करण सिंह ग्रोवर भी अपने करियर की शुरूआत में ही हैं। ऐसे में बिपाशा ने कुछ और ही प्लान कर रखा है।
बिपाशा नहीं चाहती किं वे फिल्मों में सिर्फ इसीलिए काम करें क्योंकि उन्हें करना पड़ रहा है। बल्कि वे ऐसी फिल्में करना चाहती हैं, जो उन्हें भी पसंद हो और कुछ अलग हो।
''सलमान खान ने मुझे कोई बंगला गिफ्ट नहीं किया है....''
लिहाजा, ऐसे में बिपाशा फिल्मों से अलग होम डेकोरेशन पर भी ध्यान दे रही हैं। बिपाशा ने खुद को बिजनेस की तरफ मोड़ने का फैसला किया है। बिपाशा ने सुजैन खान और मलाइका अरोड़ा खान के साथ clothing and accessories में पैर जमाने की शुरूआत की है। इंडस्ट्री में बिपाशा के कई दोस्त हैं, जो डिजाइनिंग में हैं। ऐसे में बिपाशा का प्लान परफेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications
