बोले सलमान...क्यों हो परेशान.. सिंगल हूं मैं भाई

सलमान खान, वो नाम है जिसके अफसाने बहुत ज्यादा है जिसके कारण ही उनसे ज्यादा उनके फैंस सलमान खान की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने फिर से दोहराया कि वो इस समय सिंगल हैं और पिछले चार साल से ही सिंगल हैं इसलिए जो लोग मेरा नाम लूलिया और एली से जोड़ रहे हैं, उनसे केवल यही मेरी दर्खास्त है कि वो अपना दिमाग और मेरे बारे में अफवायें फैलाना बंद कर दें।

शादी के सवाल में सलमान ने कहा कि जिस दिन कोई लड़की मुझे शादी के लिए मिल जायेगी उस दिन मैं शादी कर लूंगा और यकीन मानिये लोगों को जरूर बताऊंगा।

हालांकि सलमान ने बातों-बातों में इशारा दिया कि वो अपने ऊपर चल रहे मुकदमों की वजह से शादी नहीं कर रहे हैं। फिलहाल तो सलमान ने खुद को काफी खुश बताया और कहा कि उन्हें बेहद इत्मीनान और सकून हैं, इसलिए पता नहीं क्यों लोग मेरी शादी करवाकर मेरे सकून में खलल डालना चाहते हैं।

फिलहाल तो सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'किक' को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनकी हिरोईन जैकलीन फर्नाडिज हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला है। फिल्म की आधी से ज्यादा की शूटिंग पोलेंड में हुई है। 'किक' का पहला लुक जारी हो चुका है। 'किक' ईद पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X