Pics: हॉट फिल्म-स्टार्स ने बनाया मोदी की ओथ सेरोमनी को कूल-कूल
नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सोमवार शाम देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान समारोह में पड़ोसी देश के नेताओं सहित भारत के राजनीतिक, उद्योग व मनोरंजन जगत की हस्तियों व धर्म गुरुओं ने शिरकत की। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए ऱाष्ट्रपति भवन के परिसर में मनोरंजन जगत की भी की बहुत सारी हस्तियां मौजूद थीं जिन्होंने इस महान और ऐतिहासिक माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।
इससे पहले भी इस समारोह में शामिल होने को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी खुशी और उत्साह मीडिया से शेयर किया था। मधुर भंडारकर, शबाना आजमी, हेमामालिनी, अनुपम खेर, किरण खेर, विेवेक ओबरॉय ने मीडिया से कहा था वो लोग खुद को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्हें इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होने का अवसर मिला। यह दिन उनकी लाइफ के यादगार लम्हों में से एक हो गया है।
इन सभी ने भरोसा जताया है कि इस बार भारी जनादेश ने देश के एक आम वयक्ति मोदी को खास बना दिया है। इसलिए मोदी से देश को काफी उम्मीदें हैं लेकिन देश को इन उम्मीदों के साथ एक भरोसा भी है कि वाकई में अब अच्छे दिन आ गये हैं और देशवासियों के सारे ख्वाबों को मोदी जरूर पूरा करेंगे।
आईये डालते हैं एक नजर उन फिल्मी सितारों पर एक नजर जो पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में...


Click it and Unblock the Notifications











