तो इस खान को फॉलो करती हैं कंगना रनौत!
कंगना रनौत इस इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। कंगना रनौत के करियर ग्राफ को देखें तो उन्होंने भी बहुत ही सेलेक्टिव फिल्में की हैं और उन फिल्मों में उनके किरदार बहुत ही इंटरेस्टिंग व महत्वपूर्ण रहे हैं। हालांकि वो बॉलिवुड के खानों से काफी दूर ही रहती हैं लेकिन आमिर खान के नक्शेकदम पर जरुर चलती हैं।
फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के दौरान कंगना रनौत अपने मोबाइल फोन का प्रयोग ना के बराबर करती थीं और आमिर खान का भी कुछ यही हाल है। इतना ही नहीं कंगना भी आमिर खान की ही तरह अवॉर्ड फंक्शन्स से दूर रहती हैं क्योंकि उन्हें भी इन अवॉर्ड्स पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
जब मीडिया ने कंगना से सवाल किया कि क्या वो बॉलिवुड की मिस परफेक्शनिस्ट बनना चाहती हैं वो भी आमिर के नक्शेकदम पर चलकर। इसपर कंगना का जवाब था "अगर मैं उनके नक्शेकदम पर चल भी रही हूं तो उसमें गलत क्या है। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और मैं उनकी फिल्में पसंद भी करती हूं। आमिर खान और मेरी राशि भी एक ही है दोनों मार्च में जन्मे हैं। इसके चलते मैं उनसे काफी रिलेट कर सकती हूं।"
कुल मिलाकर चलो एक खान तो ऐसे हैं जिनके साथ शायद कगंना भी काम करना चाहती हैं तभी तो उनके नक्शेकदम पर चलती हैं। वैसे आमिर खान भी कंगना के काम से काफी प्रभावित हैं तो हो सकता है कि आने वाले समय में कंगना रनौत आमिर खान की किसी बेहतरीन स्क्रिप्ट का हिस्सा बनें।


Click it and Unblock the Notifications


