बिपाशा ना हुई रशीद की बेगम हो गयीं...

इन दिनों बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु काफी सुर्खियों में हैं वजह है उनका नाम बॉलीवुड के सुपर फ्लॉप हीरो हरमन बावेजा के साथ जोड़ा जाना। खबर है कि गोवा में बिपाशा बसु ने अपना 34वां जन्मदिन हरमन के साथ मनाया। प्रियंका चोपड़ा के पूर्व प्रेमी के रूप में पहचान बनाने वाले हरमन अपने चार्टर्ड प्लेन से बिपाशा बसु के निजी घर पर मिलने गये थे जहां उन्होंने तोहफे के रूप में बिप्श को एक सोने का ब्रेसलेट दिया है इसलिए कहा जा रहा है कि हरमन-बिप्श के बीच में चक्कर चल रहा है।

जबकि दो दिन पहले खबर आयी थी कि सलमान खान और बिपाशा बसु इन दिनों काफी नजदीक आ गये हैं। दोनों खुलकर एक-दूसरे के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। सलमान, बिपाशा बसु को हर जगह प्रमोट और प्रोडक्ट कर रहे हैं तो वहीं बिपाशा बसु, सलमान की तारीफ करते थक नहीं रही हैं।

यही नहीं पिछले साल से चर्चा गर्म थी कि बिपाशा बसु अपने पुराने प्रेमी डीनो मारियो का साथ फिर से समय बिता रही हैं इसलिए बातें उठी थी कि बिपाशा फिर से डीनो के करीब जा रही हैं।

अब आप ही बताइये कि एक हिरोईन एक साथ इतने सारे लोगों के साथ डेटिंग कैसे कर सकती है? बिपाशा ना हुई.. रशीद की बेगम हो गयीं जो कि हर किसी के साथ इश्क फरमा रही हैं।

लगता है कि जॉन से संबंध विच्छेद होने के बाद बिपाशा एकदम से अकेले हो गयी हैं इसलिए वो जिसके भी साथ समय बिताती हैं लोग उनके बारे में बातें करनी शुरू कर देते हैं?

लेकिन इतना तो तय है कि बिना चिंगारी के धुआं तो होता नहीं हैं इसलिए इस विषय में लोगों की बातों पर भी गौर किया जाना चाहिए कि आखिर बिपाशा बसु ऐसा क्या कर रही हैं कि लोग अफसाने बनाना शुरू कर देते हैं?खैर देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड की हुस्नपरी बिपाशा किसके दिल की रानी बनती हैं और उनके दिल में कौन हलचल पैदा करता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X