नेपोटिज्म पर इरफान खान के बेटे का कड़ा बयान- 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बहाना मत बनाइए'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद से ही बॉलीवुड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। काफी हैरान करने वाले। नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर गर्मा चुका है। लोगों का मानना है कि बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और पक्षपात की वजह से ही सुशांत अवसाद में थे, जिस वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे लेकर करण जौहर, सलमान खान, और बाकी स्टार किड्स को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
ऐसे में इरफान खान के बेटे बाबिल ने अभी के माहौल को देखते हुए एक पोस्ट लिखा और लोगों से अपील की कि, नेपोटिज्म या सही के लिए आवाज उठाना है तो उठाएं, लेकिन सुशांत के नाम का फायदा उठाना बंद करें।

बता दें, सुशांत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी लोगों ने एक के बाद एक खुलासे करने शुरु कर दिये हैं। जहां कुछ निर्माता- निर्देशकों ने सीधे कहा कि हमें पता था कि सुशांत के साथ पक्षपात हो रहा था। वहीं, दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया।
सोनू निगम और टी सीरिज- सुपरहिट गानों से सनसनीखेज खुलासों तक, सलमान खान से क्यों है तकरार
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











