सोनू निगम और टी सीरिज- सुपरहिट गानों से सनसनीखेज खुलासों तक, सलमान खान से क्यों है तकरार
सोनू निगम और टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार के बीच की तकरार इन दिनों खबरों में है। सोनू निगम ने भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया कहा है और गायकों, संगीतकारों के बाद पक्षपात का आरोप लगाया है। शायद ही पहले किसी सिंगर ने टी-सीरिज जैसी कंपनी के खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत जुटाई है।
सोनू निगम ने साफ कहा कि यहां सिर्फ दो लोगों के हाथों में ताकत है, दो लोग हैं बस म्यूजिक इंडस्ट्री के, दो कंपनी है। उनके हाथों में ताकत है कि वो तय करें कि इसको गवाओ, इसको मत गवाओ। वहीं, दूसरे वीडियो में उन्होंने सीधे भूषण कुमार का नाम भी ले लिया।

ये खुसाले ज्यादा हैरान करने वाले इसीलिए भी हैं क्योंकि सोनू निगम ने फिल्म इंडस्ट्री में टी- सीरिज से ही शुरुआत से की थी। करियर के शुरुआत में दोनों का खूब साथ रहा था। टी-सीरिज के साथ उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिये हैं। भूषण कुमार.. गुलशन कुमार के बेटे हैं जिन्होंने सोनू निगम को इस इंडस्ट्री में गाने का पहला मौका दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











