अस्पताल पहुंचा इरफान खान का परिवार- अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग- 5 बजे होंगे सुपुर्दे खाक!
आज का दिन हिंदी सिनेमा के लिए किसी काले दिन से कम नहीं है क्योंकि मशहूर अभिनेता इरफान खान का देहांत हो गया है। वो 54 साल के थे। बता दें कि इरफान खान काफी समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे और आज उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में देहांत हो गया। जैसे इसकी खबर सामने आई लोगों की आंखे नम हो गई है। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो और भी दिल दहला देने वाली है।
बता दें कि इरफान का अंतिम यात्रा को लेकर पता चला है कि सिर्फ 20 लोग ही इसमें शामिल हो पाएंगे। अस्पतास से उनका पार्थिव शरीर सीधे कब्रिस्तान जाएगा और वहां करीब 5 बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इरफान खान का परिवार इस समय अस्पताल पहुंच चुका है।
दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन- आमिर खान, अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि


Click it and Unblock the Notifications