IPL 8 prediction विराट की अनुष्का हैं बैड लक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तो हारेगी!
अनुष्का शर्मा की वजह से टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2015 हार गयी। हां आपको भी लग रहा होगा कि हम भला ऐसा क्यों कह रहे हैं अरे पूरी दुनिया कह रही है हम तो सिर्फ उनकी आवाज आप तक पहुंचा रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद आइपीएल 8 भी शुरु हो चुका है और अनुष्का शर्मा अपने प्यार विराट कोहली की टीम आरसीबी रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं।
इस बात पर कमाल आर खान केकेआर ने भवष्यवाणी की है कि आरसीबी तो आइपीएल हारने वाली है कुछ भी हो जाए। कमाल आर खान ने ट्वीट किया और लिखा मैं ये भविष्यवाणी करता हूं कि आरसीबी आइपीएल 8 हार जाएगी क्योंकि अनुष्का शर्मा बहुत ही अनलकी है।
इतना ही नहीं बल्कि कमाल आर खान ने अनुष्का शर्मा की आइपीएल 8 ओपनिंग सेरमनी के दौरान दी गयी परफॉर्मेंस को भी खराब कहा और लिखा मुझे उम्मीद है कि आप लोग मुझे बुरा भला नहीं कहेंगे अगर मैं कहूं कि क्या घटिया परफॉर्मेंस दी हमारी भाभी अनुष्का शर्मा ने।
केआरके ने आगे लिखा "अनुष्का शर्मा ने कहा आइपीएल 8 तो मेरे फैमिली फंक्शन जैसा है। बिल्कुल सही कहा।"


Click it and Unblock the Notifications












