..................... कोरोना के दिनों में रानू मंडल की हालत फिर खराब, रातोंरात बन गई थीं स्टार | Internet Sensation Ranu Mandal is on street again, not getting work due to corona - Hindi Filmibeat

कोरोना की वजह से रानू मंडल की हालत फिर हुई खराब, एक गाने से रातोंरात बन गई थीं स्टार

रातोंरात किसी की किस्मत कैसे बदलती है, यह रानू मंडल की जिंदगी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था। एक गाने के साथ लोग उनकी आवाज के मुरीद हो गए थे और वो इंटरनेट सेनसेशन बन गईं। रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी एक फिल्म में भी गाने का मौका दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई थीं। लेकिन कोरोना ने एक बार फिर उनकी हालत खस्ता कर दी है, उन्हें काम मिलना बंद हो चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू मंडल के पास इस समय काम नहीं है। बॉलीवुड में कोरोना वायरस के चलते काम न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। वह फिलहाल मुंबई में अपनी मौसी के घर में अकेली रह रही हैं। और पिछले दिनों जो कुछ कमाया ता उससे ही गुजारा कर रही हैं।

Ranu Mandal

एकाएक मिली पॉपुलैरिटी के बाद रानू एक बार फिर बुरे हालात से गुजर रहे हैं। कुछ लोगों के अनुसार, उनके लिए यह मौका 'चार दिन की चांदनी' जैसा था। बहरहाल, कोरोना ने अच्छेअच्छों की कमर तोड़ दी है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि एक बार स्थिति सुधरने के बाद रानू मंडल को फिर से काम मिल सकेगा।

अजय देवगन और आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा खास नोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X