अजय देवगन और आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा खास नोट

देश के सबसे सफलतम निर्देशकों में से एक एसएस राजामौली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके निर्देशक सबके चहेते हैं। इस मौके पर अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, ये दोनों बॉलीवुड सितारे राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर का हिस्सा हैं।

अजय देवगन ने निर्देशक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गारू। आपको जानना और RRR में आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। Best wishes for always Sir.

SS Rajamouli

वहीं, आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आपके फिल्मों का जादू हमेशा दुनिया को रोशन करता रहे.. बता दें, जल्द ही आलिया आरआरआर के सेट पर दूसरे कलाकारों को ज्वॉइन करने वाली हैं। फिलहाल जूनियर एटीआर और रामचरण अपने सीन्स फिल्मा रहे हैं।

कोई शक नहीं कि राजामौली भारत के उन निर्देशकों में हैं, जिनके साथ हर कलाकार काम करना चाहता है। इन्होंने भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फिल्में बनाई हैं, जैसे कि- स्टूडेंट नंबर 1, मगधीरा , ईगा, बाहुबली (दो पार्ट)..

एस एस राजामौली के करियर की पहली फिल्म थी स्टूडेंट नंबर 1। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने खूब नाम कमाया था। फिल्म लोगों को पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने शिमाद्री और छत्रपति नाम से दो एक्शन फिल्में बनाईं। अपने 20 सालों में करियर में निर्देशक ने 12 फिल्मों का निर्देशन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X