'रामलीला' के पोस्टर पर जयपुर कोर्ट ने लगाई रोक
और आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के पोस्टर पर जयपुर कोर्ट ने रोक लगा दी है। जिस पोस्टर को बैन किया गया है, उस पोस्टर में हीरो रणबीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की चोली को खींचे रहे हैं जिसके नीचे लिखा है 'गोलियों की रासलीला'।
इन्ही पोस्टरों को लेकर जयपुर कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। कुछ धार्मिक संगठनों ने भंसाली, दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह के खिलाफ श्यामनगर पुलिस स्टेशन में धारा 156 (3) के तहत ये एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया था कि इन तीनों ने रामलीला के नाम पर अश्लीलता परोसी है इसलिए फिल्म को तत्काल रोक लगानी चाहिए।
गौरतलब है कि 16 सितंबर को लॉन्च किये गये फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं इंटरनेट पर। तीन दिन में तीस लाख लोगों ने इसे देखा था लेकिन अब कानूनी आर्डर की वजह से फिल्म की रिलीज पर संकट मंडरा रहा है।
केवल जयपुर में ही नहीं रोमियो-जूलियट के गुजराती संस्करण को रामलीला के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत होने वाले संजय लीला भंसाली के खिलाफ राष्ट्रवादी शिवसेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। भंसाली और उनकी टीम पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम लगा है। भले ही कुछ संगठनों ने रामलीला को लेकर मोर्चा खोला है लेकिन भंसाली के प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। खैर देखते हैं कि जयपुर कोर्ट के फैसले के बाद भंसाली क्या कदम उठाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












