'मैरी कॉम' का एक-एक सीन दिल पर दस्तक देगा: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका का कहना है कि फिल्म का हर दृश्य प्रेरणादायक है। प्रियंका ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "'मैरीकॉम' हर उस महिला की कहानी है जो कुछ बड़ा करना चाहती है। हर दृश्य प्रेरणादायक है। यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म पूरी होने में सिर्फ 15 दिन बाकी हैं। यकीन के साथ कहती हूं कि फिल्म का एक-एक सीन दिल पर दस्तक देगा।
प्रियंका से जलन या शबीना से मुहब्बत ..बताइये करीना मैडम
संजय भंसाली निर्मित और उमंग कुमार निर्देशित 'मैरीकॉम' दो अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनेआप को मैरीकॉम जैसा गठिला बनाने की पूरी कोशिश की है, इस बारे में प्रियंका ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्होंने वजन कम किया है जिससे वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके।
मैरीकॉम फिल्म के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी
पीसी ने कहा था कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर रही हैं। प्रियंका का पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सके इसलिए उन्होंने इस रोल को चरितार्थ करने के लिए सारे दांव लगा दिया है।
प्रियंका ने बताया कि वो कभी भी अपने स्कूल या कॉलेज लाइफ में गेम्स की शौकीन नहीं रही हैं। उन्होंने कभी भी कोई गेम नहीं खेला है। हालांकि उनकी हाइट की वजह से उन्हें बॉस्केटबॉल टीम में डाल दिया जाता था लेकिन अपनी खुशी से वो कोई गेम नहीं खेलती थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि मैरीकॉम फिल्म के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी लेकिन मेरीकॉम भी एक आम लड़की की तरह है उसके कोई सिक्स पैक नहीं है और ना ही वो आम लड़कियों से हटकर हैं।
एक नॉर्मल लड़की की तरह वो भी अपने हाथों में नेलपॉलिश लगाती हैं और साथ की लड़कियों के साथ गॉसिप करती हैं। पीसी का कहना है कि 'मैरी कॉम' उनके अब तक के फिल्मी करियर की सबसे टफ फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
