प्रियंका से जलन या शबीना से मुहब्बत ..बताइये करीना मैडम
लेकिन उनकी यह कसम बहुत जल्द ही टूट गयी क्योंकि उन्होंने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गब्बर' में एक बेहद ही हॉट और सेक्सी आयटम नंबर शूट किया है। जिसके बारे में करीना ने सफाई दी है कि उन्होंने यह आयटम नंबर अपनी करीबी सहेली शबीना खान के लिए किया है, जिनकी दिली इच्छा थी कि करीना उनकी फिल्म 'गब्बर' में आयटम नंबर करे। शबीना खान फिल्म 'गब्बर' की सह-निर्माता हैं।
Exclusive: सैफ पर लगे आरोप तो डर गये करीना के फैंस?
करीना ने कहा कि मैं अपनी प्यारी दोस्त शबीना को ना नहीं कह सकती हूं इसलिए ही मैंने आयटम नंबर किया है उसके लिए लेकिन मैं आगे औऱ किसी भी फिल्म में आयटम नंबर नहीं करूंगी।
लेकिन करीना की इस सफाई को फिल्मी पंडित नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि करीना ने यह सब प्रियंका चोपड़ा के चलते किया है। क्योंकि प्रियंका को लेकर करीना के मन में आज भी काफी खुन्नस और जलन है।
करीना ने कहा कि मैं अपनी प्यारी दोस्त शबीना को ना नहीं कह सकती हूं
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला...रामलीला' में प्रियंका चोपड़ा का आयटम नंबर काफी हिट हुआ था। वैसे भी यह फिल्म पहले करीना को ऑफर हुई थी लेकिन करीना ने इसे छोड़ दिया था। उसके बाद प्रियंका को भंसाली ने अपनी फिल्म से जोड़ लिया और फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिये जिसके कारण करीना को इस बात का काफी मलाल है कि उन्होंने जरा सी जल्दबाजी के चक्कर में एक अच्छी फिल्म छोड़ दी।
इसलिए उन्होंने शबीना के बहाने फिल्म 'गब्बर' का आयटम नंबर साइन कर लिया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि भंसाली की इस फिल्म का यह आयटम नंबर भी प्रियंका वाले आयटम नंबर जैसा ही हिट होगा। इसलिए करीना का आयटम नंबर करने के पीछे शबीना से मुहब्बत नहीं बल्कि प्रियंका से जलन है।
मालूम हो कि प्रियंका और करीना के बीच कोल्डवार शाहिद कपूर को लेकर काफी सालों से चली आ रही है। प्रियंका से पहले शाहिद औऱ करीना पांच साल तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन जब करीना से ब्रेकअप हुआ तो प्रियंका, शाहिद की लाइफ में आयीं हालांकि आज दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन पीसी औऱ बेबो की दूरियां कम नहीं हुईं।
गौरतलब है कि फिल्म 'गब्बर' में में अभिनेता अक्षय कुमार, श्रुति हासन, प्रकाश राज और सोनू सूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications
