बोली बेगम ..'बांबे समुराई' में अलग करीना नजर आयेगी...
करीना कपूर फिल्म 'बांबे समुराई' में फरहान अख्तर संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म अपने आप में निराली होगी। करीना ने कहा, "इस फिल्म के निर्देशक देव बेनेगल न्यूयॉर्क से हैं। उन्होंने कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्में बनाई है, इसलिए मेरे लिए यह एक रोमांचक नहीं बल्कि बहुत निराली फिल्म है। एक ऐसी फिल्म जिसकी प्रशंसकों ने मुझसे उम्मीद भी नहीं की होगी।"
मैगनम आईसक्रीम बेचेंगी हॉटबेब करीना कपूर खान
बेनेगल को 'रोड, मूवी', 'स्प्लिट वाइड ओपन' और 'इंग्लिश अगस्त' सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। करीना ने कहा कि 'बांबे समुराई' अपनी तरह की पहली फिल्म होगी, जो कि अंतर्राष्ट्रीय और व्यावसायिक दोनों ही स्तर पर प्रदर्शित होगी।
वैसे करीना को वापस जीरो साइज पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी क्योंकि उन्होंने शादी के बाद ज्यादा वजन हासिल नहीं किया है जबकि आम तौर पर लड़कियां शादी के बाद एकदम से पहलवान टाइप की हो जाती है।
आपको बता दें कि करीना ने साल 2008 में पहली बार फिल्म टशन में पर्दे पर जीरो साइज में दिखायी पड़ी थीं। करीना की इस छरहरी काया के लोग तो दीवाने हुए ही फिल्म के हीरो सैफ अली खान पर इस कदर उनका नशा चढ़ा जिसे उन्होंने हमेशा के लिए अपना लिया। इसी फिल्म के सेट पर करीना-सैफ की प्रेम कहानी शुरू हुई जो कि पांच साल तक चलने के बाद साल 2012 में विवाह के रिश्ते में तब्दील हो गयी। हालांकि फिल्म टशन तो फ्लॉप हो गयी थी लेकिन करीना ने अभिेनेत्रियों का ट्रेंड ही बदल दिया। देखते हैं कि इस बार 'बांबे समुराई' फिल्म के साथ करीना क्या कमाल करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
