मैगनम आईसक्रीम बेचेंगी हॉटबेब करीना कपूर खान
करीना कपूर खान काफी हॉट है.. इसमें किसी को शक नहीं है लेकिन जब इस हॉट बालिका को कोई कोल्ड सामान बेचने के लिए जुड़े तो यह अपने आप में खास बात है। आपको जानकर हैरत होगी कि मैडम करीना को कर्मीदल आइसक्रीम ब्रांड मैगनम ने अपने एड के लिए चुना है।
करीना इस इंटरनेशनल ब्रांड के साथ काम करने को लेकर बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित है। बीते संडे को करीना ने अपना एड शूट पूरा किया है। यह इंटरनेशनल ब्रांड ईवा मेंडेस और ईवा लोंगोरिया सरीखी हस्तियों के साथ शूटिंग कर चुका है।
इस एड की तान्या घार्वी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि विज्ञापन में करीना पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय हस्ती दिखें। घार्वी इससे पूर्व विज्ञापनों में सोनम कपूर और इलियाना डीक्रूज के रूप-रंग पर भी काम कर चुकी हैं।
करीना ने विज्ञापन के बार में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड और अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ काम करना शानदार है। हां, मैं एक ऐसे कर्मीदल के साथ विज्ञापन की शूटिंग कर रही हूं जिसने ईवा मेंडेस और ईवा लोंगोरिया के साथ विज्ञापन किए। उनका काम करने का तरीका हमारे स्वयं के प्रतिभाशाली विज्ञापन-निर्माताओं से काफी जुदा है।"
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications