'कोचादइयां' ने तो रहमान को भी हिला दिया

रविवार को चेन्नई में धूम-धाम से 'कोचादइयां' का ऑडियो लांच हुआ जिसमें तमिल सिनेमा के भगवान रजनीकांत के अलावा सुपरस्टार शाहरूख खान और सुपर हिरोईन दीपिका पादुकोण और ऑस्कर विनर एआर रहमान भी शामिल थे।

इस मौके पर रहमान ने कहा कि फिल्म 'कोचादइयां' में काम करने को लेकर वह पहले आश्वस्त नहीं थे। रहमान ने फिल्म के ऑडियो लांच पर संवाददाताओं से कहा, "2010 में मुझे इसी तकनीक की एक अंग्रेजी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्म पांच साल में पूरी होगी। मैं हैरान हुआ कि एक फिल्म के लिए पांच साल कैसे दिए जा सकते हैं, पर मैं यह भी समझता हूं कि इस तरह की फिल्मों के निर्माण में बहुत मेहनत लगती है।"

Did You Know: 'कोचादइयां' को बनने में पांच साल लगे हैं

फिल्म फोटो-रियलिस्टिक तकनीक पर आधारित देश की पहली थ्रीडी एनिमेशन फिल्म है। रजनीकांत और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म की निर्देशक सौंदर्या रजनीकांत अश्विन हैं। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है।

Pics: 'कोचादइयां' के लिए रजनी पापा को बोला थैंक्यू सो मच

रहमान ने आगे कहा, "एक साल बाद सौंदर्या मेरे पास उसी तकनीक की 'कोचादैयां' का प्रस्ताव लेकर आई। उसने कहा वह एक साल में फिल्म पूरी कर लेगी। चूंकि मुझे पता था किऐसी फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है, इसलिए मैं इसे लेकर हिचकिचा रहा था। लेकिन एक बार जब मैंने फिल्म पर काम करना शुरू किया तो मुझे अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिबद्धता का अनुभव होने लगा।"

Did You Know: 'कोचादइयां' को बनने में पांच साल लगे हैं। जिसके लिए सौंदर्या ने कहा कि उनकी पहली निर्देशित फिल्म है इसलिए 'कोचादइयां' उनके पिता के शानदार करियर को समर्पित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X