अगर सरनेम बच्चन नहीं है तो सनी लियोन को कॉपी करके कमाओ!

राखी सावंत और उनके बयान दोनों ही वापस आ चुके हैं। इस बार उन्होंने खुलकर बात की है बॉलीवुड में हो रहे ताबड़तोड़ एक्सपोज़ पर। राखी का कहना है कि वो ये सब अपना पेट पालने के लिए कर रही हैं, वो अमिताभ बच्चन की बेटी नहीं हैं कि उन्हें आसानी से काम मिल जाएगा इसलिए वो करो जो बॉलीवुड में बिकता है।

राखी सांवत यूं तो हमेशा ही अपने विवादित बोलो से सुर्ख़ियो में रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने हद ही पार कर दी। दरअसल राखी की इस शुक्रवार को फ़िल्म मुंबई कैन डांस साला रिलीज़ हुई है। राखी काफी समय बाद स्क्रीन पर दिख रही हैं। एक इंटरव्यू में बात करते-करते राखी ने सनी लियोन पर आरोप लगाया है कि वह अंग प्रदर्शन करने को 'मजबूर' हैं और उन्हें इस 'धर्मसंकट' में डालने वाली हैं कोई और नहीं बल्कि सनी लियोन है।
PICS:टॉप सीक्रेट...लव में बेईमान होने जा रही हैं सनी लियोन

राखी ने कहा कि मुझे किस करना होगा तो करूंगी, एक्सपोज़ करना पड़ेगा तो भरपूर करूंगी। आजकल यही चलता है। लोगों को वही पसंद है जो सनी लियोन करती हैं। इसलिए राखी जैसी बेचारी लड़कियों को अपनी लक्ष्मण रेखा पार करनी पड़ती हैं। उनका कहना था कि मैं अंग प्रदर्शन नहीं करूंगी तो किसी और को फ़िल्म मिल जाएगी, इसलिए मैं मजबूर हूं। राखी यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने बॉलीवुड के स्टार किड्स पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं मिताभ बच्चन या शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी तो हूं नहीं कि मेरे लिए सब आसान हो। ना ही मेरे पापा टेनिस या बैडमिन्टन खेलते हैं कि मैं ये सब ना करूं। जिस काम से पेट पल जाए वो कभी बेकार नहीं होता।
ALSO READ: बॉलीवुड के एक टॉप एक्टर ने बताया सनी लियोन को टॉप एक्ट्रेस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X