'गीता' के लिए फिल्म बनायेंगे 'भज्जी'!

क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना यराना है इसलिए अगर भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं तो इसमें किसी को हैरान नहीं होना चाहिए। पिछले काफी समय भारतीय टीम में दूर रहने वाले युवा स्पिनर भज्जी ने ऐलान किया है कि वो पंजाबी फिल्म से बतौर निर्माता अपनी जिंदगी की नयी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि आजकल पंजाबी फिल्में बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है जिसके कारण ही वो पंजाबी फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हरभजन सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल-मई से शुरू कर देंगे और साल के अंत तक फिल्म रिलीज भी हो जायेगी।

भज्जी ने कहा कि वो फैमिली फिल्में बनायेंगे। हालाकि भज्जी ने यह नहीं बताया कि उनकी फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी? जिसको लेकर गॉसिप का बाजार गर्म है।

उड़ते-उड़ते खबर आयी है कि उनकी फिल्म में लीड रोल उनकी रीयल लाइफ हिरोईन गीता बासरा करेंगी जिनके लिए हरभजन फिल्म निर्माण में आ रहे हैं। वैसे भी बॉलीवुड ने तो गीता को पूछा नहीं इसलिए उनके फिल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए हरभजन सिंह ,उनको लेकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उतरना चाहते हैं जो कि शायद गीता और भज्जी दोनों के लिए सफल कदम साबित हो।

कहा जा रहा है कि भज्जी और गीता इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। दोनों लंबे अरसे से साथ में डेटिंग कर रहे हैं। Pictures: भज्जी की आयटम गीता बनीं गाजियाबाद की रानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X