Pictures: भज्जी की आयटम गीता बनीं गाजियाबाद की रानी
'दिल दिया है' और 'द ट्रेन' जैसी फ्लॉप फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली गीता बासरा की चर्चा हमेशा हरभजन सिंह को लेकर ही होती है। भज्जी की तथाकथित प्रेमिका के रूप में पॉपुलर गीता इन दिनों फिर से बॉलीवुड में सक्रिय होने को बेकरार है। वो संजय दत्त अभिनित फिल्म 'जिला गाजियाबद' में 'मैं गाजियाबाद की रानी'.... हूं नाम का आयटम नंबर करने जा रही है।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए गीता ने कहा कि आज जब कैटरीना और करीना जैसी अभिनेत्रियां फिल्मों में आयटम नंबर करके नाम कमा रही हैं तो अगर मैंने आयटम के लिए हां बोल दिया तो इस पर इतना अचरज क्यों?
मैं फिर से बॉलीवुड में सक्रिय हो रही हूं। आयटम नंबर को आप लोग मेरा कमबैक कह सकते हैं। उम्मीद करती हूं कि लोग मेरे आयटम नंबर को पसंद करेंगे। गीता की बातों से एहसास हुआ कि वो अभी अपने करियर के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने अपनी औऱ भज्जी की शादी वाले प्रश्न का भी कोई जवाब नहीं दिया।
वैसे पिछले दिनों खबर आयी थी कि गीता और भज्जी के घरवाले दोनों के रिश्ते के लिए मान गये हैं। दोनों की शादी लंदन में होगी।दोनों की सगाई की भी खबरें आयी थीं। लेकिन बाद में सारी बातें अफवा साबित हुई। वैसे अक्सर गीता-भज्जी को साथ में पार्टियों और इवेंट में देखा जाता है।
आईये तस्वीरों में आपको दिखाते हैं खूबसूरत गीता बासरा को..


Click it and Unblock the Notifications