सूफी गायक हंस राज हंस बने यूसूफ, कबूला पाकिस्तान में इस्लाम
पाकिस्तानी वेबसाइटों में छपी खबरों के मुताबिक पिछले तीन दिनों के अंदर 57 पाकिस्तानी हिंदुओं को इस्लाम कबूला है उसी में से मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस भी हैं। कहा जा रहा है कि हंसराज हंस मदीना जाना चाहते हैं।
पंजाब के मशहूर सूफी गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हंसराज हंस ने मंशा जाहिर की है कि वे जल्द से जल्द मदीनाजाना चाहते हैं। अब उनका नाम मोहम्मद यूसुफ होगा।
मुल्क के बटवारे से गमजदा थे मेहदी हसन: हंस राज हंस
वैसे कच्चे धागे, बिच्छू जैसी फिल्मों के हिट सांग गाने वाले हंसराज हंस के चाहने वालों के लिए वाकई में यह एक चौंकाने वाली खबर है क्योंकि हंसराज केवल एक गायिकी के तौर पर ही लोगों के बीच में नहीं जाने जाते हैं बल्कि उन्होंने साल 2009 में पंजाब के जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़कर के लोगों का जनप्रतिनिधि बनने का सबूत दिया था।
इस बार फिर से अकाली दल उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने जा रहा था लेकिन हंसराज हंस ने इस्लाम कबूल करके सियासत में नया तूफान पैदा कर दिया है। ऐसे में हंसराज हंस उर्फ यूसूफ के लिए अकाली दल के टिकट पर सियासी पारी खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












