शाहरूख को सुरक्षा प्रदान करे भारत सरकार: रहमान मलिक
पाक गृहमंत्री ने कहा कि शाहरूख खान जन्मजात भारतीय है। इसलिए उनके बारे में निगेटिव सोच नहीं रखनी चाहिए। वो एक महान कलाकार है जिसने भारत का नाम रौशन किया है इसलिए भारत सरकार का कर्तव्य बनता है कि वो किंग खान को स्पेशल प्रोटेक्शन दे।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने एक मैगजीन को साक्षात्कार दिया था और कहा था कि उन्हें लगता है कि भारत में मुस्लिम भाईयों के साथ कहीं ना कहीं दिक्कते हैं। इसी कारण मुझ पर भी गाहे-बेगाहे आरोप लगते रहे हैं कि मैं अपने देश से ज्यादा पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं। पाकिस्तान का पक्ष लेता हूं। जिसके बाद लश्कर चीफ हाफिज सईद ने शाहरुख को पाकिस्तान में बस जाने की सलाह दी थी।
गौर करने वाली बात यहां यह है कि आखिरकार पाकिस्तान के लोग इतना किंग खान का पक्ष क्यों ले रहे हैं और जरूरत से ज्यादा चिंता क्यों कर रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications












