वायुसेना ने बिगाडा़ शाहिद का 'मौसम'
शाहिद-सोनम की आने वाली फिल्म मौसम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। और ये बादल हैं भारतीय वायुसेना के, जिन्होंने शाहिद के मौसम पर आपत्ति दर्ज करायी है। इंडियन एयर फोर्स का कहना है कि शाहिद की फिल्म मौसम में एक आपत्तिजनक दृश्य है जिसका निकालना काफी जरूरी है। आपको बता दें कि फिल्म के सेकंड हॉफ में शाहिद कपूर को वायुसेना के 6 लड़ाकू विमान से लड़ते हुए दिखाया गया है।
लेकिन वायुसेना ने ये आपत्ति बहुत देर से दर्ज करायी है। फिल्म 16 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है। और अब इसमें कांट-छांट नहीं किया जा सकता है। इसलिए फिल्म यूनिट ने तय किया है कि वो वायुसेना के अधिकारियों से मिलेगीं और अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश करेगीं। आपको बता दें कि फिल्म के एक सीन में शाहिद कपूर सुखोई भी उड़ाते दिखेगें।
गौरतलब है कि फिल्म मौसम से पहली बार बॉलीवुड में निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं पंकज कपूर। फिल्म में शाहिद के साथ सोनम कपूर नजर आने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है। फिल्म के गाने और प्रोमो ने अभी से ही लोगों का दिल चुराने लगे हैं।
पंकज कपूर मौसम वायुसेना शाहिद कपूर सोनम कपूर indian air force mausam pankaj kapoor shahid kapoor sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications
