मौसम का हाल बतायेगें शाहिद कपूर

दरअसल शाहिद कपूर ये सब काम अपनी आने वाली फिल्म मौसम के लिए करेगें। जो कि 16 सिंतबर को प्रदर्शित होने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि कोई अभिनेता अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मौसम विभाग में काम करने चला जाये। खबर आ रही है कि मौसम विभाग भी इस बात के लिए राजी हो गया है। शाहिद कपूर ने इससे पहले बैंगलोर में हुए ऐरो शो के दौरान सुखोई भी उड़ाया था।
वैसे पंकज कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म का नाम मौसम जरूर है लेकिन ये पर्यवारण पर आधारित नहीं है? ये दिल को छूती हुई एक प्रेम कहानी है। जिसमें उनके बेटे शाहिद कपूर ने फाइटर पायलट की भूमिका निभायी है। फिल्म में अभिनेत्री का रोल अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। पंकज कपूर इस फिल्म के जरिये पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म के प्रोमो और गीतों को लोग काफी पंसद कर रहें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद की ये मेहनत क्या रंग लाती है।


Click it and Unblock the Notifications











