'मौसम' में रंग बिखेरेंगे शाहिद कपूर

पढ़ें: जुड़ रहे हैं शाहिद दीपिका के टूटे दिल
पंकज कपूर ने कहा, "मैं जानता हूं लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हम दोनों साथ में क्या बनाने जा रहे हैं। यह बात मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों ने हमेशा उन्हें एक चॉकलेटी हीरो के रूप में देखा है लेकिन फिल्म 'कमीने' में हमें उनके अभिनय का दूसरा पहलू देखने को मिलता है।" उन्होंने कहा, "शाहिद की खासियत उनकी बेहतरीन नृत्य शैली और धाराप्रवाह बोलने की योग्यता है। 'मौसम' के लिए मुझे ऐसे ही अभिनेता की आवश्यकता थी। मुझे लगता है कि इस फिल्म में अपने अभिनय से मेरा बेटा न केवल दर्शकों को बल्कि मुझे भी आश्चर्यचकित कर देगा।"
शाहिद में अच्छी संभावनाएं हैं।
पंकज ने कहा कि उन्होंने अब तक कई पटकथाएं लिखी हैं। उन्होंने कहा ''जब शाहिद अभिनेता बन गए तो उन्होंने मेरे निर्देशन में काम करने की इच्छा जताई। मुझे लगता है कि अपने बेटे के साथ काम करने का अनुभव बढ़िया रहेगा। शाहिद में अच्छी संभावनाएं हैं।'' पंकज कपूर ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से 'मौसम' की पटकथा पर काम कर रहे हैं। तब ही से इस फिल्म में शाहिद को रखने बात तय थी। इस बीच शाहिद बहुत बड़े कलाकार बन गए और उनकी इस ख्याति का फायदा पूरे तौर पर 'मौसम' को भी मिलेगा।
पंकज कपूर साल 1991 में आई फिल्म 'एक डॉक्टर की मौत' और साल 2003 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं। कुछ समय पहले आई फिल्म 'धर्म' और 'द ब्लू अम्ब्रेला' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर चुके पंकज ने बताया कि मौसम एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











