जुड़ रहे हैं शाहिद-दीपिका के टूटे दिल

By Neha Nautiyal

इस खबर का किसी फिल्म से कोई नाता नहीं है, बल्कि ये सच है कि कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। दोनों अपने-अपने ब्रेकअप की खबर के कारण चर्चा में थे। खास बात ये है कि दोनों का दिल कपूर ( करीना और रणबीर कपूर) भाई बहन ने तोड़ा है।

शाहिद कपूर जिन्हें करीना ने दो साल पहले गुड बाय कर दिया था,करीना से हुए ब्रेक अप के बाद खुद को अभी तक पूरी तरह से किसी और से जोड़ नहीं पाए। ना उनका विद्या बालन से किस्मत कनेक्शन जुड़ सका और ना प्रियंका चोपड़ा से पटरी फिट बैठी। वहीं दो साल तक रणबीर के साथ रहने के बाद दीपिका भी अपने टूटे दिल को जोड़ने के लिए किसी के इंतजार में थी। और जब से रणबीर ने मीडिया में ये बयान दिया कि दीपिका से रिश्ता टूटने के बाद वो खुश हैं तब से दीपिका और भी दुखी थीं।

लेकिन अब लगता है उन्हें शाहिद का सहारा मिल गया है। खबरों के अनुसार दोनों को आजकल पब और डिस्को में साथ-साथ खूब देखा जा रहा है। और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी खूब है। शाहिद कपूर की गाड़ी अक्सर दीपिका पादुकोण के घर के बाहर खड़ी दिखती है। और जल्द ही ये जोड़ी एक फिल्म में भी साथ नजर आएगी जिसे शाहिद के एक दोस्त बना रहे हैं। इस वेलेनटाइ डे में दीपिका और शाहिद दोनों को एक दूसरे का साथ मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X