अभिनव की बेशर्म में भी 'चुलबुल' लेकिन सल्लू नहीं
भले ही आज अभिनव कश्यप और सलमान खान में आपस में बनती नहीं है लेकिन कभी तो दोनों काफी करीब थे। जिसकी छाप अभिनव की आने वाली फिल्म बेशर्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म बेशर्म में भी एक चुलबुल करेक्टर है जो कि सलमान खान नहीं बल्कि ऋषि कपूर निभा रहे हैं।
हालांकि इस मुद्दे पर कोई गासिप ना बने इसके लिए अभिनव ने पहले से ही क्लीयर कर दिया कि वह इसमें सलमान की झलक भी नहीं है। चुलबुल एक नाम है और यह मुझसे आया है। मैं खुद का मजाक बना सकता हूं, मैं किसी और पर नहीं हंस रहा हूं।"
गौरतलब है कि फिल्म बेशर्म से अभिनव की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है क्योंकि सलमान खान का कहना है कि फिल्म दबंग सलमान की वजह से हिट हुई थी ना कि अभिनव की वजह से । जिसके कारण अभिनव और सलमान में दूरियां बढ़ी थीं।
इसलिए अभिनव ने बेशर्म फिल्म बनायी जिसमें हीरो सलमान नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू सिंह और पल्लवी शारदा लीड रोल में हैं। इसके अलावा अभिनव ने यह भी बताया कि फिल्म बेशर्म के ट्रेलर की शुरूआत 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' के पंजाबी रूपांतर से होती है लेकिन यहां शाहरुख खान का कोई प्रभाव नहीं है। डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) प्रेमकथाओं की एक छवि है और मैंने इस छवि का अपने तरीके से प्रयोग किया है क्योंकि मुख्य रूप से यह मसाला रोमांस हास्य फिल्म है। कहानी को समझाने के लिए यह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है।"
फिल्म में रणबीर कपूर का रेट्रो लुक है तो वहीं ऋषि कपूर पहली बार पुलिस वाले के किरदार में हैं जबकि रणबीर की मम्मी नीतू सिंह महिला कांस्टेबल के रोल में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
