इमरान खान loves रणबीर कपूर..ये कैसा दोस्ताना!
आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन समय समय पर उनकी खबरें बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देती रहती हैं। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से करियर की शुरूआत करने वाले इमरान, आजकल रणबीर कपूर की ताऱीफ करते नजर आ रहे हैं। जी हां, इमरान और रणबीर ने भले ही अपना फिल्मी करियर एक साथ शुरु किया हो, लेकिन उन दोनों के बीच किसी तरह की कंपीटिशन नजर नहीं आती।
फिल्मफेयर से बात करते हुए इमरान खान ने रणबीर कपूर की काफी तारीफ की। एक साथ करियर शुरू करने वाले इमरान और रणबीर के बीच दोस्ती नहीं है, लेकिन इन दोनों का नाम कभी दुश्मनी की लिस्ट में भी नहीं आया। इमरान से दोनों की दोस्ती पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि, 'मैं और रणबीर कभी दोस्त नहीं थे, लेकिन हमारा रवैया हमेशा दोस्ताना रहा है। '
इमरान खान ने कहा कि, 'जब हम दोनों ने एक्टिंग की शुरूआत की , तब हम पहली बार मिले थे। और मुझे रणबीर बॉलीवुड के बाकी सितारों की तुलना में काफी अलग लगे थे। खासकर मीडिया ने जैसी उनकी छवि बनाई है, उससे काफी अलग।'
इमरान और रणबीर की करियर एक साथ शुरू होने के बावजूद आज रणबीर जहां बॉलीवुड के टॉप सितारों में गिने जाते हैं, वहीं इमरान की झोली में बस इक्की- दुक्की सफल फिल्में ही हैं। लेकिन फिर इनके मन में एक -दूसरे को लेकर कोई बैर नहीं है। इमरान कहते हैं, रणबीर ऐसे इंसान हैं, जो फिल्मों और एक्टिंग से जबरदस्त प्यार करते हैं। साथ ही रणबीर में सिनेमा की काफी अच्छी समझ है।
बहरहार इमरान, रणबीर की इतनी तारीफ तो आज तक शायद ही किसी ने की होगी। खैर जो भी हो, हमें इमरान और रणबीर दोनों की आगामी फिल्मों का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
