तो रणबीर-कैटरीना सगाई के लिए कर रहे हैं शॉपिंग?
जी हां दोस्तों दोनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के सिलसिले में साउथ अफ्रिका के केपटाउन शहर में हैं जहां दोनों शूटिंग के बहाने साथ में अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों हाथ में हाथ डालकर शॉपिंग करते हुए देखा गया है।
इससे पहले कैटरीना कैफ को रणबीर के साथ ही बिकनी पहनें देखा गया था जिसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा था जिसपर कैटरीना कैफ ने मीडिया को एक ओपन लेटर भी लिखा था और अपना गु्स्सा निकाला था। लेकिन एक बार फिर से दोनों की तस्वीरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हैं।
कैटरीना कहती हैं रणबीर केवल उनके लिए उनके कोस्टार हैं लेकिन और उन्हें और किसी कोस्टार संग यूं हाथ में हाथ डाले सामान खरीदते तो देखा नहीं गया, यहां तक कि वो सलमान खान संग भी इस तरह से कभी नजर नहीं आयीं। खैर तस्वीरें कहती हैं कि दोनों सितारों के बीच में काफी नजदीकियां हैं जो वो लोगों के सामने अभी बयां नहीं कर रहे हैं। देखते हैं कि सार्वजनिक रूप से दोनों अपने रिश्तों के बारे में कब खुलासा करते हैं? कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों फिल्म की शूटिंग के बहाने अपनी मंगनी की शॉपिंग कर रहे हैं, दोनों जल्द ही सगाई की डेट एनाउंस करेंगे।
मालूम हो कि अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रिका और मुंबई में होगी। कहा जाता है कि रणबीर ने ही अनुराग पर प्रेशर डाला था कि वो कैटरीना को फिल्म में अभिनेत्री लें। खैर पर्दे पर दोनों की जोड़ी क्या कमाल करती है यह तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों की जोड़ी ने गॉसिप का बाजार गर्म और फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications












