देखिये साउथ अफ्रीका में रणबीर-कैट का रोमांस
जग्गा जासूस फिल्म की शूटिंग कुछ ही समय पहले साउथ अफ्रीका में शुरु हुई है। कुछ कैमरों ने साउथ अफ्रीका में रणबीर और कैटरीना को हाथों में हाथ डाले देखा और उन्हें तस्वीरों में कैद कर लिया। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी यकीन आ जाएगा कि साउथ अफ्रीका में कितना काम हो रहा है और कितना रोमांस। इन सेलिब्रिटीज को विदेशों में जाकर खुली छूट मिल जाती है और क्योंकि वहां पर इंडियन मीडिया की तरह कोई हर वक्त उनके आगे पीछे कैमरा लेकर नहीं घूम रहा होता है। लेकिन इसके बावजूद इन सेलब्रिटीज के खुल्लमखुल्ला रोमांस की झलक किसी ना किसी तरीके से लोगों तक पहुंच ही जाती है।
सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों इस शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शूटिंग खत्म करके दोनों साथ में डिनर करने भी जाते हैं और दोनों ही शूटिंग के वक्त भी काफी अच्छे मूड में नज़र आते हैं। जग्गा जासूस की टीम जोहान्स बर्ग से अब केप टाउन जा रही है फिल्म के कुछ जरुरी सीन्स की शूटिंग के लिए। लेकिन रणबीर और कैटरीना दोनो मिड जून तक वापस मुंबई आ जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












