मटरू.. के लिए इमरान बांट रहे हैं बोतल
इन दिनों चारों ओर केवल विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के चर्चे हैं। फिल्म की पटकथा को बेहद गोपनीय रखने की कोशिश की गयी है। फिल्म में पंकज कपूर, इमरान खान, अनुष्का शर्मा, शबाना आजमी और आर्य बब्बर के अलावा एक गुलाबी भैंस भी है जो केवल फिल्म में पंकज कपूर को ही दिखायी देती है। इस बारे में ज्यादा प्रचार नहीं किया जा रहा है शायद इस लिए क्योंकि फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता बनी रहे।
लेकिन चुंकि अब फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है इसलिए फिल्म के सितारे कई इवेंट शो में दिखायी पड़ने वाले हैं लेकिन वहीं फिल्म के हीरो इमरान खान फिल्म का प्रचार नये अंदाज में कर रहे हैं। इमरान खान फिल्म के लिए पिंक कलर की बोतल लोगों को गिफ्ट कर रहे हैं जो कि अंदर से खाली है लेकिन जैसे ही बोतल का ढक्कन खुलेगा फिल्म का टाईटिल सांग बजने लगेगा।
देखते हैं एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता इमरान खान की यह मेहनत कितनी रंग लाती है लेकिन दर्शकों का कहना है कि फिल्म की यूएसपी तो फिल्म की हिरोईन अनुष्का शर्मा ही है। भले ही इमरान चाहे जितनी बातें बना लें उनकी वजह से फिल्म नहीं चलने वाली। आपको बता दें कि फिल्म 11 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications












