हॉट बिजली है... मटरू की यूएसपी...

इन दिनों चारों ओर केवल विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के चर्चे हैं। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस बहुप्रतिक्षित फिल्म की प्रतिक्षा का कारण फिल्म की हिरोईन बिजली यानी कि अनुष्का शर्मा हैं जिनके कारण लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने कुछ हैरतअंगेज बयान दे डाले।

कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि विशाल की फिल्म की यूएसपी और कोई नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा है जिनके कंधों पर फिल्म का सारा दारोमदार है। बैंगलोर की आईटी कपंनी में काम करने वाले मोहित खन्ना ने कहा कि फिल्म मटरू.... में अनुष्का को छोड़कर कोई भी ऐसा कलाकार नहीं है जिसके लिए लोग सिनेमाघरों में लाइन लगायें। इमरान सुपर फ्लॉप हीरो है तो पंकज कपूर और शबाना आजमी बेहतरीन कलाकार तो हैं लेकिन बॉक्सऑफिस पर भीड़ को नहीं जुटा सकते हैं तो कुछ ऐसा ही हाल आर्य बब्बर का भी है लेकिन अनुष्का की वजह से ही फिल्म हिट होगी क्योंकि अनुष्का की टीआरपी बेहद ही हाई है। कम से कम मैं तो अनुष्का के ही कारण फिल्म देखने जाऊंगा और जहां तक मैं लोगों को समझता हूं वो भी अनुष्का के ही कारण फिल्म देखेंगे।

वैसे जहां लोग अनुष्का को फिल्म की यूएसपी बता रहे हैं वहीं अनुष्का ने कहा है कि कहा कि उनके लिए बिजली बनना आसान नहीं था। बिजली का चरित्र उनके अब तक के निभाये सभी रोल से काफी अलग और कठिन है। इस रोल के लिए उन्हें अपनी भाषा पर बड़ा ध्यान देना पड़ा। हालांकि यह रोल उनके लिए काफी मायने रखता है। अनुष्का ने कहा कि बिजली के लिए उन्होंने अपना सौ प्रतिशत दिया है अब देखते हैं कि जनता उनकी मेहनत को कितना समझती है। आपको बता दें कि फिल्म 11 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X