'हनीमून' नहीं 'बेबीमून' से वापस लौटें अवंतिका-इमरान
इमरान ने कहा कि मैं छुट्टी पर था। क्रिसमस से लेकर दो हफ्ते पहले तक मैंने बहुत लंबी छुट्टियां बिताईं। बच्चे के जन्म से पहले ये आखिरी छुट्टियां थी। जाहिर हैं आप जानते हैं कि मेरी पत्नी गर्भवती हैं, इसलिए हम उन छुट्टियों पर गए थे जिसे 'बेबीमून' कहते हैं।
Did You Know: इमरान-अवंतिका की लवस्टोरी पर फिल्म बनायेंगी कैटरीना कैफ
इमरान ने हंसते हुए कहा कि शादी के बाद आप 'हनीमून' पर जाते हैं और बच्चे के जन्म से पहले आप 'बेबीमून' पर जाते हैं, यह बच्चे के जन्म से पहले आखिरी छुट्टियां हैं। यह बहुत आरामदेह था। मालूम हो कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अवंतिका जून में बच्चे को जन्म देगी।
गौरतलब है कि नौ साल तक डेटिंग करने के बाद इमरान और अवंतिका ने 2011 में शादी की थी। इमरान ने कहा कि मैं पापा बनने की खबर से काफी उत्साहित हूं और काफी पागलों जैसी हरकतें आजकल कर रहा हूं। आपको यकीन नहीं होगा कि आजकल मैं इंटरनेट पर बेबी कार सीट, बच्चे का पालना जैसी चीजें खोजता हूं जिसे खोजते वक्त मुझे काफी मजा आता है।
'गे लवस्टोरी' में लीड रोल प्ले करेंगे दीपिका-इमरान
आपको बता दें कि इमरान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' थी जिसमें उनकी हिरोईन करीना कपूर थी लेकिन धर्मा प्रोडक्शन की होने के बावजूद फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। इमरान खान की अगली फिल्म की शूटिंग जूलाई में होगी क्योंकि पापा बनने के चक्कर में इमरान ने जून में किसी को भी डेट नहीं दी है।
Did You Know: इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच प्यार और आपसी समझ को देख कर ही कैटरीना ने एक फिल्म बनाने का फैसला किया था। कैट ने कहा था कि यह फिल्म प्यार पर अधारित होगी और इस फिल्म का नाम भी जनम-जनम का साथी या लव-फॉरएवर रखने की प्लानिंग है। फिल्म बनाने का ख्याल कैट को उस वक्त आया जब कैट ने इमरान और उनकी वाइफ अवंतिका को साथ में बातचीत करते हुए देखा था। देखते हैं कैटरीना कब अपनी प्लानिंग को रीयल रूप देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
