'गे लवस्टोरी' में लीड रोल प्ले करेंगे दीपिका-इमरान
एक बार फिर से उन्होंने दोनों सितारों का साथ लेकर फिल्म बनाने की हिम्मत की है। इस फिल्म की निर्माता होंगी एकता कपूऱ। वैसे भी इमरान खान को एक हिट फिल्म की बेहद दरकार है। फिल्म की अधिकारिक घोषणा एकता कपूर ही बहुत जल्द करेंगी।
वैसे इमरान-दीपिका इन दिनों लक्स के एड में नजर आते हैं। विज्ञापन में दोनों के बीच की कमेस्ट्री देखते ही बनती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इन दिनों दीपिका का सिक्का तेजी से चल रहा है ऐसे में लोग उन्हें साइन करने की होड़ मचाये हुए हैं।
हो सकता है दीपिका की किस्मत से इमरान खान और दानिश असलम का मुक्कदर बदल जाये क्योंकि दोनों को ही इस समय एक बड़ी हिट की दरकार है।
मामू छोड़कर सल्लू-सल्लू क्यों कर रहे हैं इमरान?
गौरतलब है कि इमरान खान की पिछसे साल रिलीज हुईं तीनों फिल्में मटरू की बिजली का मंडोला, वंस अपॉन इन टाइम मुंबई दोबारा और गोरी तेरे प्यार में.. तीनों ही फ्लॉप रहीं ऐसे में वो फिर से लवस्टोरी फिल्म में भाग्य आजमाने को तैयार है। खैर हमारी पूरी टीम इमरान के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगती है और उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












