मामू छोड़कर सल्लू-सल्लू क्यों कर रहे हैं इमरान?
पिछले दिनों जब विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मनडोला...रिलीज होने वाली थी तो इमरान खान दिन-रात आमिर खान के कसीदे पढ़ रहे थे। आमिर खान के भतीजे इमरान ने कहा कि वह आमिर खान के पद चिह्नों पर चलते हैं लेकिन आमिर राग अलापने के बाद भी इमरान को अब तक वो सफलता नहीं मिली जिसका संपना संजोये वह हिंदी फिल्मों में आये थे।
इसलिए अब उन्होंने सलमान खान का राग अलापना और उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि इमरान, सलमान की तारीफ इसलिए कर रहे हैं ताकि सोनाक्षी सिन्हा की तरह उनकी भी किस्मत का सितारा बुलंदी पर पहुंच जाये और उन्हें भी सल्लू मियां के साथ बिग स्क्रीन शेयर करने को मिल जाये।आपको बता दें कि इमरान खान ने कहा है कि वह सलमान खान, आमिर खान औऱ शाहरूख में से सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें खुशी होगी अगर उन्हे सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिले। इमरान खान ने यह तक कह डाला कि इन त्रिमूर्ति की अगली कड़ी का चौथा खान मैं हूं जो इन्ही की तरह बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications
