आमिर को कॉपी करने से कुछ नहीं होगा इमरान भाई
खबर आयी है कि आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपने मामा की कॉपी करते हुए अपनी आने वाली फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2' में मूछें रख ली है क्योंकि आमिर खान की नई फिल्म तलाश में वो मूछों में दिख रहे हैं। लेकिन आमिर के चाहने वालों ने इमरान के लिए काफी तीखी बात कही है। आमिर के एक प्रशंसक ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि इमरान को अगर आमिर खान से कुछ सीखना है तो पहले वो अदाकारी सीखे ना कि उनके लुक को कॉपी करें।
आमिर खान ने पिछले बीस सालों में बॉलीवुड को जो दिया है वो देना हर किसी के बस में नहीं होता है। जबकि इमरान खान की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना... को छोड़कर ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसने बॉक्सऑफिस पर कमाल किया हो। हर फिल्म चाहे वो एक मैं और एक तू हो, आई हेट लवस्टोरी हो या फिर मेरे ब्रदर की दुल्हन, हर जगह उन्होंने अभिनय के नाम पर कुछ नहीं किया है।
अगर पिछली फिल्म देल्ही बेली को सफल मान भी लिया जाये तो उसके पीछे भी आमिर खान हैं ना कि इमरान खुद। इसलिए इमरान मियां आप अगर अपने मामा से अभिनय के गुर सीख सकें तो बड़ी मेहरबानी होगी।
गौरतलब है कि आमिर के भांजे इमरान साहब इन दिनों 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2' में लीड रोल कर रहे हैं और अपने वजन को दमदार और वजनदार बनाने के लिए अपने चेहरे पर मूंछे रख ली हैं। क्लिक करके आप देखिये इमरान मूंछों के बाद कैसे लगते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











