मामू आमिर की तरह भांजे इमरान ने रखीं मूछें

बॉलीवुड में हर कोई आमिर खान जैसा हैंडसम दिखना चाहता है, यह क्रेज नये सितारों में ज्यादा देखा जाता है। कम लेकिन बेहतर काम में यकीन रखने वाले आमिर खान को फॉलो करने के लिए होड़ लगी रहती है तो फिर आमिर के भांजे इमरान ने भी उनका रूप धर लिया तो हल्ला क्यों?

दरअसल आमिर के भांजे इमरान साहब इन दिनों 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2' में लीड रोल कर रहे हैं और अपने वजन को दमदार और वजनदार बनाने के लिए अपने चेहरे पर मूंछे रख ली हैं ताकि वो थोड़े से उम्रदराज दिखें अपनी फिल्म में क्योंकि फिल्म एक एक्शन मूवी है और बिना मूंछों के इमरान भी अपने मामू की तरह चाकलेटी ही दिखते हैं। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2' में इमरान खान टपोरी का किरदार निभा रहे हैं। जो कुछ-कुछ आमिर की फिल्म रंगीला से मिलता-जुलता है।

Imran Khan Gets Mamu Aamir Khan’s Moustache Look

आपको बता दें कि आमिर खान की जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म है तलाश जिसमें वो पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं। अपने रोल को थोड़ा सा हटकर दिखाने के लिए आमिर ने मूछों का सहारा लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह मूंछे किसको सफलता का स्वाद चखाती है, मामा आमिर खान को या फिर भांजे इमरान खान को।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X