..................... If you love your country, then vote: R. Madhavan - Hindi Filmibeat

देश से प्यार करते हैं, तो वोट जरूर दें: माधवन

भारत में चुनावों का महापर्व शुरू हो चुका है और इस जोरदार आगाज सोमवार को असम औऱ त्रिपुरा में जोरदार पोलिंग के जरिए शुरू भी हो गया है। जहां हर पार्टी का प्रत्याशी वोटरों को हर तरह से लुभाने की कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्मी सितारें जोर-जोर से लोगों को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

आमिर खान, रणबीर कपूर, कपिल शर्मा के बाद अब अभिनेता आर माधवन ने भी लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने की बात कही है। आर. माधवन ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार आम आदमी बनें और वोट जरूर करें।

बप्पी लहरी ने भरा नामांकन कहा अब खुशियों का होगा ऊ. ला.. ला

माधवन ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां कहा, "देश के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण चुनाव है। मैं चाहता हूं कि आप सब वोट जरूर दें।"

माधवन ने आगे कहा, "यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जो एक आम आदमी होने के नाते आप निभा सकते हैं। मैं किसी राजनीतिक पार्टी का यहां समर्थन नहीं कर रहा हूं, मैं आम नागरिक होने की बात कर रहा हूं।

यदि आप देश से प्यार करते हैं, तो वोट जरूर दें। मतदान वाले दिन घर पर बैठकर मजे न करें। अपनी आवाज पूरे देश और पूरी दुनिया को सुनाने की तैयारी करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X