बप्पी लहरी ने भरा नामांकन कहा अब खुशियों का होगा ऊ. ला.. ला...

डिस्को किंग बप्पी लहरी ने कहा- राजनाथ के सपने होंगे साकार, मोदी करेंगे भारत में चमत्कार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी द्वारा अपने चुनाव प्रचार अभियान में सुपरस्टार सलमान खान और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर या आशा भोंसले को उतारने की संभावना है इसलिए बप्पी के चुनाव प्रचार पर हर किसी की नजर बनी हुई है।
नामांकन भरने से पहले बप्पी लहरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र श्रीरामपुर को एक पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की बात कही, ताकि इस एरिया में पर्यटन को बढ़ावा मिले और साथ ही फिल्मी हस्तियों का रूझान भी इस ओर हो।
नरेन्द्र मोदी को देश के पीएम पद के बेस्ट बताते हुए लहरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी वो ही कहते हैं जो वो कर सकते हैं और जो बात वो कहते हैं उसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। देश इस समय आर्थिक तंगहाली और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है।
ऐसे में उसे देश के ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसके पास समझदारी हो और वो समझदारी उन्हें मोदी में दिखती है। बप्पी लहरी को पूरा भरोसा है कि देश की जनता उन्हें और मोदी को जरूर चनेगी। और उनके आने के बाद चारों ओर खुशियों का होगा ऊ..ला...ला।


Click it and Unblock the Notifications











