एलएसडी ने प्रशंसा दिलायी : एकता कपूर

पढें : मिथक तोड़ती फिल्म: लव, सेक्स औऱ धोखा
वह कहती हैं कि वह हमेशा उलझनें दूर करने में विश्वास करती हैं। उन्होंने अपने रचनात्मक कार्य की शुरुआत वहां से की जहां किसी ने काम नहीं किया था। एकता का कहना है कि उन्हें पहली बार आलोचकों की प्रशंसा मिली है और वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उनकी इस फिल्म को युवा और बुजुर्ग सभी पसंद करेंगे।
एकता को हाल ही में 'मोस्ट इनफ्लुएंशियल साउथ एशियन वुमेन एक्जीक्यूटिव्स इन द मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री 2010" में शामिल किया गया है। एकता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी", 'कहानी घर घर की" और 'कहीं तो होगा" जैसे धारावाहिकों के जरिए एक दशक से भी लंबे समय तक भारतीय टेलीविजन पर राज किया था। उन्होंने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत फिल्म निर्माण में भी कदम रखा और 'क्या कूल हैं हम" व 'शूटआउट एट लोखंडवाला" जैसी फिल्मों का सह-निर्माण किया।
उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा" का निर्माण अपने नए बैनर एएलटी एंटरटेनमेंट के तहत किया है। वह कहती हैं कि अपने नए बैनर के जरिए वह प्रयोगात्मक कार्य करती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











