लो..अब सलमान को पति बनाना चाहती हैं सानिया मिर्जा!
बॉयोपिक बनाने की बात पर जहां दीपिका पादुकोण प्लेअर्स की पहली पसंद दिख रही हैं, वहीं सलमान और शाहरूख में टाई है। एक मिनट, कंफ्यूज न हो, क्योंकि हम यहां बात कर रहे हैं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंडन खिलाड़ी सायना नेहवाल की।
आपको बता दें, दोनों ही खिलाड़ियों से जब पूछा गया कि वे अपनी बॉयोपिक में किसे हीरोइन के तौर पर देखना चाहेंगी तो दोनों की ओर से ही दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। वहीं जहां सायना फिल्म में अपने बॉयफ्रेंड के तौर शाहरूख को देखना चाहेंगी , तो सानिया अपने पति यानि कि शोएब के किरदार के लिए सलमान को बेस्ट मानती हैं।
सानिया मिर्जा का कहना कि यदि उन पर कोई फिल्म बनाई जाती है तो सलमान खान उनके पति का किरदार फिल्म में निभाएं। जबकि मेरे रोल में दीपिका पादुकोण ही न्याय कर सकती हैं। सानिया मिर्जा ने कहा कि वह चाहती है कि उनके पति शोएब मल्लिक का किरदार सलमान खान निभाएं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और मेरे पसंदीदा अभिनेता भी। मैंने दीपिका और सलमान को कभी पर्दे पर साथ भी नहीं देखा तो उन्हें साथ में देखना एक ट्रीट होगी।
गौरतलब है कि, मिल्खा सिंह और मैरी कॉम के बाद अब मेजर ध्यानचंद और महेंद्र सिंह धोनी पर भी फिल्में बन रही हैं। तो उम्मीद है कि, जल्द ही हमें सानिया और सायना पर भी फिल्में देखने को मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
