..................... Saina Nehwal wants Shahrukh Khan to play her boyfriend in her biopic - Hindi Filmibeat

शाहरूख को Boyfriend बनाना चाहतीं हैं सायना नेहवाल!

बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद अब सायना नेहवाल भी चाहती हैं उनके बॉयोपिक में दीपिका पादुकोण ही उनका किरदार अदा करें। लेकिन इतना ही नहीं, सायना यह भी चाहतीं हैं कि फिल्म में उनके यानि दीपिका के बॉयफ्रैंड कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान बनें।

saina

हाल ही में सायना नेहवाल ने चीन ओपन टूर्नामेंट में जीत हासिल की। सायना बताती हैं कि मेरी जिंदगी सिर्फ ट्रवलिंग और बैडमिंटन से जुड़ी हुई है। मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हूं। लेकिन इनकी जिंदगी में और भी कई लम्हे ऐसे हैं, जिसे सिल्वर स्क्रीन पर उतारना दिलचस्प होगा। सिनेमाप्रेमियों के साथ साथ स्पोर्टस लवर भी यह चाहेंगे कि सायना की उपलब्धियों को फिल्म के जरिए जानें। वहीं, आपको बता दें, निर्देशक महेश भट्ट सायना पर बॉयोपिक बनाने की सोच रहे हैं।

जब सायना से पूछा गया कि वे अपने किरदार में किस हीरोइन को देखना चाहेंगी, तो उनका तुरंत जवाब था कि दीपिका पादुकोण। सायना ने कहा कि दीपिका ही इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी। उन्होंने नेशनल स्तर पर बैडमिंटन खेला है। लिहाजा, वो इस किरदार के साथ इंसाफ कर पाएंगी। वहीं आपको बता दें, सायना शाहरूख की बहुत बड़ी फैन हैं, इसीलिए वो चाहती हैं कि दीपिका के अपोजिट शाहरूख ही रहें।

आपको बता दें, जब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से पूछा गया था कि अगर उन पर फिल्म बने तो वे किसे अपने किरदार में चाहेंगी तो सानिया ने भी दीपिका का ही नाम लिया था। बहरहाल, दीपिका लगता है जल्द ही आपको एक खेल आधारित फिल्म मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X