''पुनर्जन्म लेकर मैं सलमान खान बनना चाहूंगी''

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के यूं तो दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने सलमान के प्रति अपनी दिवानगी जाहिर की है। जी हां, आमिर की फिल्में देख कर भले ही सनी आंसू बहाती हो, लेकिन सलमान को देख उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

सनी लियोन की आगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' पुनर्जन्म की कहानी है। लिहाजा, एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए जब सनी से पूछा गया कि वे अपने अगले जन्म में किसके जैसी बनना चाहेंगी तो सनी ने बेखटके जवाब दिया कि मैं सलमा खान जैसी बनना चाहती हूं।

सनी लियोन ने कहा कि, पुनर्जन्म लेकर मैं सलमान खान बनना चाहूंगी। सलमान खान इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। कोई उनसे पंगा नहीं लेता। लोग उनसे डरते हैं लेकिन प्यार भी उतना ही करते हैं। इतना ही नहीं सलमान चैरिटी या समाज सेवा के लिए बहुत काम करते हैं। सलमान बहुत अच्छे इंसान हैं।

Exclusive-आमिर के आंसू देख खुद को रोक नहीं पाती सन्नी लियोनी

हम्मम.. अब इतना सुनकर तो आप समझ ही गए होंगे कि सनी को सलमान कितने पसंद हैं। बहरहाल, बॉबी खान के निर्देशन में बनी 'एक पहेली लीला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी लियोन के साथ जय भानुशाली मुख्य किरदार में हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X