'न्यूड सीन नहीं करूंगी..' हुमा कुरैशी ने किया साफ इंकार, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Huma Qureshi Nude Scene: हुमा कुरैशी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनको वो सफलता नहीं मिली जो कि उन्होंने सोची थी। अब हुमा ऑनस्क्रीन न्यूड सीन्स देने को लेकर एक ऐसी बात कह डाली है जो कि चर्चा में है और लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं।

वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर खबरों में हैं और हाल ही में कहा है कि वो करियर में कभी भी न्यूड सीन नहीं करेंगी। इसके बाद उनके फैंस कमेंट्स करते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं।
हालांकि न्यूड सीन्स ना करने के पीछ क्या कारण है इसका जिक्र भी एक्ट्रेस ने किया है। अपनी राय रखते हुए हुमा ने ये भी साफ किया कि वो उन कलाकारों के फैसले को जज नहीं कर रही हैं जो कि इस तरह के सीन्स देते हैं क्योंकि सबकी अपनी मर्जी है।
मेरे घर में पिता, भाई है...
ऑनस्क्रीन न्यूड सीन्स ना करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि वो परिवार को समझें। उनका कहना था कि, "मेरे भी पिता हैं, भाई हैं और एक परिवार है। मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहूंगी जिससे उन्हें शर्मिंदा होना पड़े।'' इसको अलावा उन्होंने कहा, ''कई लोग न्यूड सीन करते हैं और वो उसमें सहज होते हैं, मैं उनके फैसले का सम्मान करती हूं।'' हुमा कुरैशी ने अपने विचार और मर्जी रखी है जिसके बाद से वो सुर्खियों में हैं। हुमा कुरैशी अपने साकिब सलीम से काफी ज्यादा क्लोज हैं और दोनों एक साथ नजर आते हैं। हुमा कुरैशी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं और काफी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वो एक पल के लिए भी कुछ कहने से नहीं झिझकतीं हैं।
वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी इस वक्त अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हुमा कुरैशी इस वक्त 'बेबी डू डाई' और 'टॉक्सिक' को लेकर बिजी हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि हुमा कुरैशी इन फिल्मों के साथ धमाका करने वाली हैं। पूरे चांस हैं कि इन फिल्मों के साथ वो धमाकेदार वापसी करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
